सैफ अली खान पर हमले के कई दिन बाद भी पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में।कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। एक संदिग्ध व्यक्ति को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस दौरान पुलिस 45 से 50 लोगो से पूछ-ताछ कर चुकी है। पुलिस ने करीना कपूर का भी बयान दर्ज किया है। जिसमें करीना उस रात की घटना के बारे में बताती है, उन्होंने कहा अगर सैफ बीच में ना आते, हमला करने वाला तैमूर और जेह को नुक्सान पहुंचा सकता था। उसकी मंशा साफ थी वो दोनो बच्चों की ओर बढ़ रहा था, सैफ बीच में आ गया। और उसने सैफ पर हमला करना शुरू कर दिया। घर पर सभी महिलाएं और बच्चों को सैफ ने 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। और वो अकेले अपराध से उलझ गए। सैफ ने आगे आकर हम सबको बचाया। मैं बहुत घबरा गई थी और करिश्मा मुझे अपने साथ घर ले गई थी। 15 जनवरी की मध्यरात्रि में सैफ अली खान पर उनके घर में घुस कर हमला किया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके उपरांत उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। यहां उनकी सर्जरी की गई है, और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
