संभल में CO अनुज चौधरी के होली और रमजान को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहराया। कांग्रेस नेता आदित्य गोस्वामी ने डीआईजी से शिकायत दर्ज कराई, वहीं रामगोपाल यादव ने भी निशाना साधते हुए कहा— “जब सत्ता बदलेगी, तो ऐसे अधिकारी जेल में मिलेंगे।” पढ़ें पूरी खबर।
संभल में अमन कमेटी की बैठक में होली और रमजान को लेकर दिए गए CO अनुज चौधरी के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया और दिल्ली के कांग्रेस नेता आदित्य गोस्वामी ने इस मामले में डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज-जी से शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि CO अनुज चौधरी के बयान से धर्म के आधार पर विभिन्न वर्गों में दुश्मनी और घृणा पैदा हो सकती है।
“CO की टिप्पणी अत्यधिक आपत्तिजनक है। यह नफरत को बढ़ावा देती है और समाज में सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।” – आदित्य गोस्वामी
CO अनुज चौधरी का बयान: “अगर होली के रंग से दिक्कत है तो घर पर रहें”
गुरुवार को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें CO अनुज चौधरी, SDM वंदना मिश्रा और शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
बैठक में CO अनुज चौधरी ने कहा—
“अगर किसी को होली के रंग से दिक्कत है, तो वह उस दिन घर से न निकले। अगर बाहर निकलें, तो मन बड़ा करके निकलें, क्योंकि रंग तो रंग होता है।”
हालांकि, अंत में उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय दोनों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया।
“जैसे मुस्लिम समुदाय ईद का इंतजार करता है, वैसे ही हिंदू समाज होली का इंतजार करता है। त्योहार हमें जोड़ने के लिए होते हैं।” – CO अनुज चौधरी
रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: “संभल में दंगा कराने वाले CO जेल जाएंगे”
समाजवादी पार्टी के सांसद और महासचिव रामगोपाल यादव ने CO पर गंभीर आरोप लगाए।
“संभल में दंगा कराने वाले कोई और नहीं बल्कि यही CO अनुज चौधरी हैं। उन्होंने ही दंगे के दौरान ‘गोली चलाओ, गोली चलाओ’ के नारे लगाए थे।”
उन्होंने चेतावनी दी—