CO संभल अनुज चौधरी के होली-जुमे बयान पर देशभर में बवाल मचा। संजय सिंह बोले – “लफंडर क़िस्म का व्यक्ति है, जब सरकार बदलेगी तो ज़ुबान बदल जाएगी।” जानें पूरी ख़बर
संभल एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला CO अनुज चौधरी के होली और जुमे को लेकर दिए गए बयान से जुड़ा है। उनके इस बयान के बाद देशभर में हंगामा मच गया और राजनीतिक गलियारों में बयानबाज़ी तेज हो गई। हर राजनीतिक दल इस मुद्दे को भुनाने में जुट गया है—कुछ समर्थन में हैं, तो कुछ विरोध में।
संजय सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया
इस मुद्दे पर जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने अनुज चौधरी पर तीखी टिप्पणी करते हुए बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा –
“वे लफंडर क़िस्म का व्यक्ति है, जो मुंह में आया, बोल दिया। आप लोग उसे इतनी वैल्यू क्यों दे रहे हो? जब सरकार बदलेगी, तो इनकी ज़ुबान भी बदल जाएगी।”
CO अनुज चौधरी के बयान पर बवाल क्यों?
संभल जिले में होली और रमजान के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में संभल के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी का बयान विवाद का कारण बन गया। उन्होंने कहा—
- “होली का त्योहार साल में एक बार आता है, जबकि शुक्रवार की नमाज 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से दिक्कत है या उनका धर्म भ्रष्ट होता है, तो वह उस दिन घर के अंदर रह सकता है। जो बाहर निकलें, वे मन बड़ा करके निकलें और खुले मन से त्योहारों का आनंद लें, क्योंकि पर्व हमें जोड़ने के लिए होते हैं।”
इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया। हालांकि, संभल प्रशासन ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की और स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया
इस बयान पर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया और दिल्ली के कांग्रेस नेता आदित्य गोस्वामी ने इस मामले में डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज-जी से सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं,
समाजवादी पार्टी ने इसे सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों का नतीजा बताया। इस विवाद के चलते प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है।
क्या होगा अनुज चौधरी का भविष्य?
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर विपक्ष का दबाव बढ़ता है, तो सरकार CO अनुज चौधरी का तबादला या निलंबन कर सकती है।
संबंधित खबरें
External Sources
आपकी राय?
CO अनुज चौधरी के बयान पर आपका क्या कहना है? क्या उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए? या यह सिर्फ़ राजनीतिक विवाद है? नीचे कमेंट करें!