स्वीडन में क़ुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकार हत्या।

Spread the views

स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। जांच एजेंसियों को विदेशी लोगों के शामिल होने का भी संदेह है। घायल होने पर पुलिस ने उसका नाम नहीं बताया। लेकिन अगले दिन जब घायल की अस्पताल में मौत हो गई तो नाम घोषित कर दिया गया।

स्वीडन में स्थानीय समयानुसार बुधवार रात लगभग 11 बजे सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर लाइव थे। सलवान मोमिका वही व्यक्ति थे जिन्होंने 2023 में स्टॉकहोम की सेंट्रल मस्जिद के बाहर सार्वजनिक रूप से क़ुरआन जलाया था।सलवान मोमिका ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर इस्लाम और उनके धार्मिक विचारों के प्रति विरोध प्रदर्शन के दौरान क़ुरआन को जलाया था। स्थानीय प्रशासन ने Freedom of Speech (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) के तहत इसकी अनुमति दी थी, विश्वभर इसके विरोध में प्रदर्शन हुए, विशेष रूप से मुस्लिम देशों जैसे—सऊदी अरब, इराक, पाकिस्तान आदि बहुत ज़्यादा मुखर रहे। बगदाद का विरोध इतना मुखर था कि बगदाद स्थित स्वीडिश राजदूत को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, दुनिया के कई अन्य देशों में भी सलवान मोमिका की इस हरकत की कड़ी निंदा की गई थी। स्वीडन सरकार ने भी इस घटना की निंदा की थी और इसे इस्लामोफोबिया से प्रेरित बताया था।

क़ुरआन मुसलमानों के लिए अल्लाह की पवित्र किताब है और इसे किसी भी रूप में बदला नहीं जा सकता। इसके अपमान को मुस्लिम समुदाय अक्षम्य अपराध मानता है।

इस्लामी देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने इस तरह के कृत्य के विरूध अंतरराष्ट्रीय कानून बनाने की मांग की थी ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और सभी देश मिलकर इस पर कार्रवाई करें। मुस्लिम देशों ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव भी पेश किया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन ने स्वीकार कर लिया था और भारत ने भी इसका समर्थन किया था।

सलवान मोमिका का जन्म इराक में एक ईसाई परिवार में हुआ था, लेकिन वे स्वयं को नास्तिक मानते थे। वह 2018 में स्वीडन आए थे और 2021 में उन्हें शरणार्थी का दर्जा मिला था। सलवान मोमिका की हत्या ऐसे समय में हुई जब स्टाकहोम की एक स्थानीय अदालत गुरूवार को ही उसके कु कृत्य का निर्णय देने वाली थी।

Leave a Comment